भोपाल(ईएमएस)। श्हार के देहात इलाके में ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में जगदीशपुर रोड पर स्थित मेरिकल गार्डन के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हुआ। बोलेरो की जोरादार टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और चालक का सिर उसके नीचे दब गया। मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी मुईन उर्फ फैसल खान (23) बैट्री ऑटो चलाता था। अपने ई-रिक्शा से वो ईटखेड़ी से जगदीशपुर रोड की ओर जा रहा था। हादसे के समय रिक्शा में सवारी नहीं थी। बताया गया है की इसी दौरान उसके पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो बोलेरो गाड़ियां कथित तौर पर रेस लगा रही थीं। इनमें से एक बुलेरो ने उसके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फैसल को घातक चोटें आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार वालो का कहना है की फैसल शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है, कि बोलेरो चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मौके पर मौजूद लोगो से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जुनेद/२७ मई2026