अशोकनगर (ईएमएस)। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा बुधवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमो तथा कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए। वीडियो कान्फ्रेंस में मुख्य सचिव द्वारा किसानों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में उर्वरकता की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2026-27 हेतु खरीफ सीजन की तैयारियों, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि किये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही छीरधारा ग्रामों में प्रभावी लक्ष्य पूर्ति हेतु ग्रामों का चयन किये जाने के निर्देश दिए। औद्यौगिक नीति एवं प्रोत्साहन, नगरीय विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के क्रियान्वयन, सुशासन के अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरण, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में निराकरण, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि प्रतिदिन समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। मिशन कर्मयोगी अंतर्गत लोक सेवकों को आईगोट पोर्टल पर एआई का कोर्स अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षाकाल हेतु पूर्व तैयारियां रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चल रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने गेहॅू, खाद पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में नारकोटिक्स की नियमित बैठकें आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। साइबर धोखाधड़ी के प्रति जनजागरूकता, विस्फोटक अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराये जाने, बसों की चेकिंग, पीएम राहत योजना की प्रगति, राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार, जलाशयों में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ईएमएस / दिनांक 27/5/026