क्षेत्रीय
27-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वाहन क्रमांक एमपी67 जेडएफ6747 के चालक सुरेंद्र बैरागी एवं वाहन क्रमांक एमपी40 एमक्यू5397 के चालक कपिल शर्मा द्वारा अपनी मोटरसाइकिलों में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज उत्पन्न कर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था। उक्त दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए उनके मोडिफाई साइलेंसर जप्त किए गए। वाहन चालकों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिलों में मैकेनिक बंटी खान द्वारा मोडिफाई साइलेंसर लगाए गए थे। इस संबंध में मैकेनिक बंटी खान को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि भविष्य में किसी भी वाहन में इस प्रकार के अवैध एवं मोडिफाई साइलेंसर न लगाए जाएं। पुलिस द्वारा जिले के समस्त वाहन मैकेनिकों से अपील की गई है कि यदि कोई वाहन चालक मोडिफाई साइलेंसर लगवाने हेतु संपर्क करता है, तो किसी भी स्थिति में ऐसे साइलेंसर न लगाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। ईएमएस / दिनांक 27/5/026