क्षेत्रीय
27-May-2026
...


- पाइप लाइन फूट गई। शाजापुर (ईएमएस)। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी को सहेजने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के चलते शहर में हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह गया। बस स्टैंड स्थित मस्जिद के सामने लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के काम के दौरान नगरपालिका की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के कारण बुधवार को शहर के नई सड़क और आजाद चौक क्षेत्र में जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह घंटे तक सड़क पर बहता रहा पानी प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के तहत पाइपलाइन क्रॉसिंग का कार्य किया जा रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे इसी कार्य के दौरान खुदाई में नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होते ही सड़क पर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। बड़ी लापरवाही यह रही कि करीब छह घंटे तक यह अनमोल पानी सड़क पर व्यर्थ बहता रहा और बर्बाद होता रहा। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 27 मई 2026