वाराणसी (ईएमएस)।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के कुशल नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा मालवीय पुल से कूदने का प्रयास कर रही नाबालिग बालिका को बचाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया । कन्ट्रोल रूम द्वारा एक महिला के मालवीय पुल से कूदने का प्रयास करने की सूचना के आधार पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस के सहयोग से उक्त बालिका को समझा बुझाकर थाना रामनगर पर लाया गया तथा नाम पता तस्दीक कर परिजनों को थाना रामनगर पर बुलाकर उक्त बालिका को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । डॉ नरसिंह राम, 27 मई, 2026