- बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना का शेष कार्य जल्द होगा पूर्ण,चिंहित समस्त गांवों में पानी पहुँचने ने किसान होंगे लाभान्वित खरगोन (ईएमएस)। जिले के बिंजलवाड़ा भिकनगांव माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ किया गया था 2021 में इस परियोजना का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य था जीवीपीआर कंपनी के पीएम अनिरुद्ध सोलंकी ने बताया कि परियोजना के कार्य में राइजिंग लाइन में किसानों द्वारा एयर वाल में अवैध कनेक्शन करने से पाईप से एयर नहीं निकलने के कारण पाईप फुट जाते हैं वही पाईप के पानी की प्रेसर प्लेट कई स्थानों पर अज्ञात व्यक्ति के खोलने से न केवल एक पंप से दूसरे पंप तक जाने में पानी का प्रेशर टूट जाता है यही नहीं परियोजना में जगह लगाए गए सेटअप बॉक्स को भी बार बार क्षतिग्रस्त करने पर योजना के विलंब में मुख्य कारण बनकर बाधक बन रहे हैं इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण मुआवजा,खेतों से बिजली की लाइन नहीं मिलने एवम निर्माणाधीन जीवीपीआर कंपनी ठेकेदार को समय पर फंडिंग नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं के कारण भी यह योजना अब तक पूर्ण नहीं हो पाना बताई जा रही है बिंजलवाड़ा की 850 करोड़ की इस परियोजना से 129 गांव के किसानो की 50 हज़ार हेक्टर रकबा सिंचाई से सिंचित होकर लाभान्वित होना है एनव्हीडीए विभाग के कार्यपालन यंत्री एम के सिंह ने बताया कि इस परियोजना का महज कुछ प्रतिशत कार्य ही शेष हे बिते दिन इंदौर इच्छापुर हाईवे क्षेत्र के धनगांव समीप दौड़वा पंप क्रमांक 1 के वाल में लिकेज़ आने की शिकायत लेकर दौड़वा,सगड़ियाव, रोशिया,पछया गांव के किसान जिला मुख्यलय आ गए थे जबकि दोड़वा पंप के लीकेज को आज सुधार कर चालू कर दिया गया है वही पंप क्रमांक 2 गैस किट फट जाने का सुधार कार्य कल तक पूर्ण होने से पंप क्रमांक 2 भी फिर शुरू हो जाएगा भिकनगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर तालाब में नई लाइन की टेस्टिंग का सुधार कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जिससे इस योजना में शेष बचे चिंहित कुछ गांव के किसानों को भी पानी मिल जाएगा इस परियोजना में कुछ किसानों के बिजली लाइन एवं भू अर्जन का कुछ कार्य शेष होकर यह परियोजना लगभग पूर्ण की ओर अग्रसर है इस परियोजना के अधिकांश क्षेत्रों में पानी पहुंचने से किसानों को लाभ मिल रहा है किसानों को तय समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों की खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही थी। इससे किसानों में नाराजगी जाहिर की जिसके बाद धरना स्थल पर एसडीएम लोकेश छपरे, एसडीओपी राकेश आर्य सहित एनवीडीए के एसडीओ व जीवीपीआर कंपनी के अधिकारी पहुंचे थे।अधिकारियों ने किसान संघ सदस्यों से चर्चा की हे। एनवीडीए के अधिक्षण यंत्री धनराज आकरे ने बताया कि तालाब में भातलपुरा सहित चिन्हित गांवों के लिए पानी छोड़ने की बात पर सहमति बनी थी जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों ने बताया दिन में अधिक गर्मी होने से दिन में कार्य प्रभावित होने के कारण रात में वेल्डिंग कर पाइप जोड़ने का काम करने की समस्या के कारण समय लग रहा हे पंप हाउस चालू कर सुल्तानपुर तालाब में पानी पहुंचाया जाएगा। इससे भिकंनगाव भातलपुरा सहित कई शेष गांवों को भी पानी मिल सकेगा। ईएमएस / 27/05/2026