क्षेत्रीय
खरगोन (ईएमएस)। ईद उल अजहा कुर्बानी का त्यौहार अकीदत के साथ गुरुवार को मनाया जाएगा। ईदगाह सहित शहर की सभी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। त्यौहार को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही ड्रोन कैमरो से निगरानी रखी जा रही है। निमाड़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष एवं पूर्व सदर अलताफ आजाद ने बताया दोनो ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे ईद की विशेष नमाज अता होगी। इसके बाद तालाब चौक मस्जिद में सुबह 8 बजे, दारुल उलूम में सुबह 8.30 बजे नमाज का समय रखा गया है। ईएमएस / 27/05/2026