- थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, चोरी की 08 अदद मोटरसाइकिल बरामद मीरजापुर (ईएमएस) । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः27.05.2026 को थाना जमालपुर पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम शेरवा डोहरी बैंक तिराहे के पास से मोटर साइकिल सवार एक अभियुक्त नितीश उर्फ राजा बिन्द पुत्र विमल बिन्द निवासी बेलाडीह थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त नितीश उपरोक्त के निशानदेही पर छिपाकर रखी हुई चोरी की अन्य 07 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया, इस प्रकार कुल चोरी की 08 अदद मोटर साइकिल हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),319(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा जा रहा है । बरामद उपरोक्त मोटरसाइकिलों के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में जनपद मीरजापुर के थाना जमालपुर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303(2)बीएनएस तथा बिहार के थाना चाँद पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 303(2)बीएनएस का पंजीकृत होना पाया गया है जबकि बरामद शेष मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । विवरण पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को संदेह न हो, जिसमें से चोरी की एक मोटरसाइकिल का हम लोग उपयोग किया जा रहा था । चोरी की मोटरसाइकिलों व उनके पार्ट्स को बेचकर प्राप्त पैसे को आपस में बांट लेते है ।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त नितीश उर्फ राजा बिन्द पुत्र विमल बिन्द निवासी बेलाडीह थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ, बिहार, उम्र करीब-19 वर्ष ।पंजीकृत अभियोग इस तरह है।मु0अ0सं0-97/2026 धारा317(2),317(4),317(5),319(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर ।विवरण बरामदगी इस तरह है।चोरी की 08 अदद मोटर साइकिल ।एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूसगिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमित कुमार, थानाध्यक्ष जमालपुर जनपद मीरजापुर ।उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम ।उप-निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी शेरवां मय पुलिस टीम पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर