शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, त्रियोदशी, शुक्रवार, प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्ध योग 46/01 रवियोग, मुंडन संस्कार, कर्णवेध देवादि प्रतिष्ठा, गृह प्रवेश मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर तथा उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, दलाली करने वाला, कमीशन एजेंट तथा कमीशन का व्यापार करेगा। मेष राशि :- इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे, व्यावसायिक क्षमता में विशेष वृद्धि होगी, ध्यान दें। वृष राशि :- सतर्कता से कार्य करें, मनोबल उत्साहवर्धक होगा तथा कार्य उत्तम बन जायेंगे। मिथुन राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष होगा, समृद्धि के रास्ते खुलें, योजना फलीभूत होगी। कर्क राशि :- भाग्य की प्रबलता, प्रभुत्व वृद्धि तथा शालीनता से मेल-मिलाप अवश्य होगा। सिंह राशि :- अधिकारी वर्ग से सफलता के साधन फलप्रद हो, अचानक शुभ समाचार मिलेगा। कन्या राशि :- योजनायें फलीभूत हों, सफलता से अधिकारी वर्ग से लाभ अवश्य मिलेगा। तुला राशि :- विघटनकारी तत्व परेशान करें, अग्नि-चोटादि का भय बना ही रहेगा। वृश्चिक राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, व्यर्थ धन का व्यय तथा विरोधी तत्व परेशान करेंगे। धनु राशि :- दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, योजनायें फलीभूत होंगी, कार्य विशेष बनेंगे। मकर राशि :- स्त्री शरीर कष्ट, चिन्ता व्याग्रता, मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता बनेगी। कुंभ राशि :- दैनिक कार्यगति में बाधा, विघटन संभव होगा, कार्य अवरोध होगा। मीन राशि :- दैनिक कार्यगति में अनुकूलता, चिन्तायें कम हों, कार्य योजना अवश्य बनेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका