- डेरिवेटिव्स समेत सभी प्रमुख सेगमेंट रहेंगे बंद, कल से सामान्य होगा कामकाज मुंबई (ईएमएस)। बकरीद (ईद अल-अजहा) के पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 28 मई को बंद रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स जैसे प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह से स्थगित रहेगी। 28 मई को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में आंशिक कारोबार जारी रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम के सत्र में 5 बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक कारोबार फिर से शुरू होगा। बीएसई और एनएसई पर नियमित कारोबार अगले कारोबारी दिन शुक्रवार 29 मई से दोबारा शुरू होगा। इससे पहले, 27 मई को बाजार सीमित दायरे में रहा। अमेरिका-ईरान तनाव से सतर्कता के बावजूद कच्चे तेल की नरमी से कुछ सहारा मिला, लेकिन अंत में सेंसेक्स 0.19 फीसदी और निफ्टी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 75,867.80 और निफ्टी 23,907.15 पर बंद हुए। सतीश मोरे/28मई ---