क्षेत्रीय
28-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के कंझावला में चोरी के आरोप में पकड़े गए 25 साल के युवक की भीड़ ने बांधकर और लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो नाबालिगों समेत 8 लोगों को दबोच लिया है। लेकिन, क्या यह वाकई सिर्फ चोरी का गुस्सा था या फिर देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली वारदात सामने आई है। यहां कंझावला इलाके में भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए तालिबानी इंसाफ का खौफनाक नजारा पेश किया। चोरी की कोशिश करते रंगे हाथों पकड़े गए एक 25 वर्षीय युवक को भीड़ ने लाठियों, लातों और घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इस खौफनाक लिंचिंग के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि एक युवक चोरी की नीयत से स्थानीय निवासी के घर में घुसा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद युवक खुद को बचाने के लिए कथित तौर पर आक्रामक हो गया। उसने पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर वहां खड़े एक व्यक्ति के सिर पर दे मारी। इस हमले से वहां मौजूद लोग बुरी तरह भड़क गए। ......./नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मई/2026