- चौधरी राजेश यादव ने दी शुभकामनाएं, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद फतेहपुर (ईएमएस)। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश में समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए फतेहपुर जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) ने समाज के प्रति सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए मुलायम सिंह यादव एडवोकेट को फतेहपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश लालजी यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव लंबे समय से समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, संगठन के प्रति समर्पण तथा कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुलायम सिंह यादव अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुलायम सिंह यादव एडवोकेट के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। समर्थकों, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा यादव समाज के हितों की आवाज को और प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। इसी क्रम में चौधरी राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश ने भी मुलायम सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज हित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को समाज एवं संगठन से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समर्थकों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते हैं और समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। युवाओं को संगठन से जोड़ने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनके मनोनयन से यादव समाज को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान होगी। अंत में सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। शीबू खान/ ईएमएस 28 मई, 2026