क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-अजहां पर्व पर लगाई गई व्यवस्था का जायजा, लिया और पुलिस अधीक्षक ने थाना ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल, बेलबाग क्षेत्र में भ्रमण कर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान आपने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 02.02