राज्य
28-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मझौली तहसील अंतर्गत बाजार प्लांट में स्थित रैकवार समाज भवन में निषाद समाज के आराध्य देव निषाद राज भगवान की प्रतिमा की वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई, इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में कलश यात्रा, अखंड मानस पाठ के साथ ही पूजा अर्चना हवन पूजन एवम भंडारे के साथ समापन हुआ, निषाद राज महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात वैदिक विधि विधान से भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई| निषाद राज की पूजा अर्चना के पश्चात महा आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, इस अवसर पर निषाद समाज के अनिल केवट, कोमल रैकवार,गिरजा शंकर, उमा रैकवार, सुरेश माझी आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 03.54