राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ईद की नमाज के बाद स्थानीय नेता हाजी अफजाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। पोस्टरों पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मई/2026