राज्य
28-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 79433 साबरमती–पाटन डेमू के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह नया समय-सारणी 1 जून 2026 से प्रभावी होगी। संशोधन के तहत ट्रेन के प्रस्थान समय सहित विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों के आगमन और प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अब साबरमती स्टेशन से अपने पूर्व निर्धारित समय 18:05 बजे के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन पाटन स्टेशन पर रात 21:20 बजे पहुंचेगी। रेलवे द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी में मार्ग के प्रमुख एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी समय में बदलाव किया गया है चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर ट्रेन 18:38 बजे पहुंचेगी और 18:39 बजे रवाना होगी। इसके बाद खोड़ियार स्टेशन पर 18:44 बजे आगमन एवं 18:45 बजे प्रस्थान होगा। कलोल स्टेशन पर यह 18:55 बजे पहुंचेगी और 18:57 बजे आगे बढ़ेगी। इसी क्रम में झुलासन स्टेशन पर 19:05 बजे आगमन और 19:06 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है। डांगरवा स्टेशन पर ट्रेन 19:13 बजे पहुंचेगी और 19:14 बजे रवाना होगी। आम्बलियासन स्टेशन पर यह ट्रेन 19:22 बजे पहुंचेगी और 19:39 बजे तक ठहरेगी। इसके बाद जगुदन स्टेशन पर 19:47 बजे आगमन और 19:48 बजे प्रस्थान होगा। महेसाणा स्टेशन पर ट्रेन 20:01 बजे पहुंचेगी और 20:03 बजे रवाना होगी। इसके बाद सेलावी स्टेशन पर 20:20 बजे आगमन और 20:21 बजे प्रस्थान होगा। रणुज स्टेशन पर यह 20:29 बजे पहुंचेगी और 20:30 बजे आगे बढ़ेगी। अंत में ट्रेन पाटन स्टेशन पर 21:20 बजे पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व नवीनतम समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी देख सकते हैं। सतीश/28 मई