राज्य
28-May-2026


हमलावर कार में घायल को थाने के सामने छोड़ गए जबलपुर (ईएमएस)। कटंगी थाना अतंर्गत ग्राम पौडी राजघाट में गेहूं के 12 लाख रुपए के लेन देन के विवाद पर तीन लोगों ने मिलकर माउजर से फायर कर एक किसान की हत्या करने की कोशिश की| इतना ही नहीं आरोपियों ने घायल किसान को उसके ही कार में लेटाया और ले जाकर कटंगी थाने के गेट के सामने छोड़ दिया| इसके बाद पुलिस ने घायल किसान को कटंगी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया और उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया| इसी तरह शहपुरा में पुरानी कलारी मंडी में हारर्वेस्टर साईड में खड़ा करने के विवाद पर एक युवक के सिर पर रॉड से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया गया| पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया| किसान पर फायर.............. कटंगी के ग्राम पौड़ी राजघाट में हरदुआ शहपुरा निवासी किसान 26 वर्षीय राजा सिंह लोधी ने पाटन उड़ना निवासी सोनू लोधी से 22-23 लाख का गेहूं खरीदा था| जिसका 12 लाख देना बकाया था| 27 मई की सुबह सोनू लोधी ने उसे बैंक ऑफ बड़ौदा पाटन उड़ना में बुलाया| पुलिस को दिए बयान में राजा लोधी ने सोनू के भाई व अन्य लोगों ने तुरंत पैसे देने का दबाव बनाया और गोली चला दी| दरअसल सोनू के फोन करने पर राजा लोधी उससे मिलने अपनी सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 1907 जिसमें नम्बर नहीं लिखा है से उड़ना चौराहा पर गया,उड़ना चैराहा पर सोनू, सोनू का भाई एवं 2 अन्य लोग सोनू की बेगनआर कार से मिले और कहा कि कलारी के पास बैठते हैं, वह अपनी कार से एवं वे लोग स्वयं की कार से उड़ना कलारी पाटन के पास पहॅुचे एंव अहाता में बैठे तथा लगभग आधा पौन घंटा बातचीत किये दोपहर लगभग 12 बजे सोनू उससे बोला कि चलो मेरे घर चलकर बैठकर बात करते हैं वह सोनू की कार में बैठ गया और सोनू उसकी कार लेकर दोपहर लगभग 1 बजे सोनू के घर ग्राम पौड़ी राजघाट कटंगी गये सभी लोग सोनू के घर के अंदर बैठकर बातचीत करने लगे, बातचीत के दौरान सोनू उससे अपने गेहू के रूपये मांगने लगा, उसने सोनू से कहा कि अभी पैसे नही शाम तक २ लाख रूपये व्यवस्था करके दे दूंगा, इसी बात पर विवाद बढ़ा और सोनू का भाई जिसका नाम वह नहीं जानता है एवं 2 अन्य लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुये झूमाझपटी कर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये सभी लोग बोले कि गेहूं का बकाया पैसा अभी चाहिये, रूपये नहीं दिये तो जान से खत्म कर देगें| सोनू उसे गाली गलोज करते हुये जान से मारने की कहकर उसके साथ झूमाझपटी कर अपने घर के आंगन मे बने बाथरूम की और धक्का देते हुये ले गया और अपनी कमर से माउजर पिस्टल निकाला और उस पर फायर कर गोली चला दी, गोली उसके वायें तरफ कमर के उपर पेट में लगकर बाहर निकल गई| सोनू एवं सोनू का भाई एवं उनके 2 अन्य साथी उसे उठाकर उसकी कार में बीच वाली सीट मे लिटाकर डुंगरिया में रोड किनारे बने वेयर हाउस के पास कार से ले गये वहां पर लगभग एक घंटा कार में ही रोकने के बाद उसे उसकी कार से ही सोनू कटंगी थाने के गेट के पास ले गया पुलिस भी आ गयी और उसे कटंगी अस्पताल लेकर गयी जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शहपुरा में रॉड से जानलेवा हमला................ इसी प्रकार शहपुरा थाना अतंर्गत पुरानी कलारी मंडी गेट के पास मूंग काटने के लिए ग्राम खितौला सिहोरा निवासी 28 वर्षीय अंकित साहू हारवेस्टर लेकर अपने ड्राईवर सुब्बा सिंह के साथ शहपुरा से उदयपुरा गया था| जहां से लौटते समय रात लगभग 11 बजे चार अज्ञात लोग आए और हारवेस्टर का रास्ता रोककर साईड में खड़ा करने को कहने लगे और गाली गलौज शुरु कर दी| जिसका विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अंकित की कॉलर पकड़कर उसे हारवेस्टर से नीचे उतारा, और किसी रुद्रप्रताप का नाम लेकर बोला कि मार इसे, रुद्रप्रताप ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया| एक अन्य ने लाठियों से मारपीट की| इसी बीच उसका ड्रायवर सुब्बा सिंह व खेमराज साहू निवासी शहपुरा आ गये खेमराज ने उसके साथ मारपीट करने वाले रूद्री उर्फ रूद्रप्रताप सिंह, हरछट सिंह राजपूत एवं साहिल उर्फ भटा नाम बताया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 03.54