जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रत्येक पूर्णिमा को निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा जेठ पूर्णिमा पर 31 मई रविवार प्रातः 4:00 बजे से 9:00 बजे तक निकाली जाएगी 12:00 बजे से नाव बंद की जाएगी| यह परिक्रमा सैकड़ो वर्षों से चल रही है परिक्रमा आश्रम से प्रारंभ होकर पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन लम्हेटाघाट नाव पार करके शनि मंदिर इमलिया न्यू भेड़ाघाट सिद्धन माता जी के सामने से नाव पार करके हरे कृष्णा आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन होगा| वहां पर आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण करेंगे नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा महाकुंभ 24 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा पर होगा| उपस्थिति की अपील नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमा शंकर पटेल सह संकीर्तनाचार्य श्याम मनोहर पटेल विनोद दीवान संकीर्तनाचार्य सुरेश विश्वकर्मा मनोज गुलाबबनी विनोद विश्वकर्मा कैलाश विश्वकर्मा दुर्गा पटेल गुड्डू नेता छन्नू राम पटेल आदि ने किया| सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 05.20