- आग में 15 बिजली के मीटर जल गए नई दिल्ली (ईएमएस)। केशवपुरम के डी-4 ब्लाक में बृहस्पतिवार तड़के लगभग तीन बजे रिहायशी इमारत के भूतल पर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत के दर्जभर फ्लैट में रह रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण बदहवासी में लोग इमारत की छत पर पहुंच गए। गनीमत रही कि आग भूतल से आगे नहीं बढ़ी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग पर नियंत्रण के बाद लोग नीचे आए। दमकल विभाग का कहना है कि दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग में 15 बिजली के मीटर जल गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मई/2026