क्षेत्रीय
28-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरवार को थाना प्रभारी यातायात मनीष चौहान द्वारा तुलसी पार्क, स्टेशन रोड अशोकनगर क्षेत्र में लंबे समय से सडक़ किनारे असुरक्षित एवं अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त वाहनों के संबंध में क्षेत्रीय दुकानदारों एवं आम नागरिकों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि दोनों वाहन हमेशा सडक़ पर खड़े रहने के कारण यातायात बाधित होता है तथा जाम की स्थिति निर्मित होती है। शिकायत के सत्यापन उपरांत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को असुरक्षित दशा में सडक़ पर खड़ा पाया गया, जिस पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के माध्यम से लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित वाहन चालकों को भविष्य में वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर सुव्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की समझाइश भी दी गई। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2026