नई दिल्ली (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में 700 रन पूरे करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले के दौरान हासिल की। इस सीजन में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। इसके अलावा वैभव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले ओवरों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को पूरे टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने अपने दमदार खेल से न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई है, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल भी जीत लिया है। सुबोध/२९ -०५-२०२६