29-May-2026
...


बालाघाट (ईएमएस).. वर्षा ऋतु के दौरान अतिवर्षा एवं बडे जलाशयों से नदियों में पानी छोडे जाने के कारण बाढ की स्थिति निर्मित होने पर बचाव एवं राहत प्रबंधन के लिए कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 29 मई को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और इसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। बैठक में बताया गया कि वैनगंगा, घिसर्री, देवनदी, सोननदी, मानकुंवर, चंदन, बाघ, महकारी, नदी में बाढ आने से बालाघाट तहसील के मगरदर्रा, तुमडीटोला, रोशना, टवेझरी, जागपुर, कुम्?हारी, खैरी, बूढी(ढीमरटोला), गायखुरी, हीरापुर, अमेडा, चिचगांव, भमोडी, गोंगलई, भानपुर, खुटिया, कटंगी, लिंगा, देवरी, हट्टाटोला, छिंदगांव, मंगोलीकला, नेवरगांव कला, धडी, भालेवाडा, चरेगांव, घंघरिया, बकवाडा, देवसर्रा, सकरी, तीनगढी, नगरवाडा, वारासिवनी तहसील के ग्राम दीनी, पुनी, सिकंद्रा, किरनापुर तहसील के ग्राम बटरमारा, खारा, बोडुंदाकला, देवगांव, परसवाडा, कोस्ते, कटंगी, मुर्री, बक्कर, नीलागोंदी, बम्हनवाडा, मुण्डेसरा, मुरकुटा, जामडी, ढोरिया-परसवाडा, बिनोरा, कडकना, बोरगांव, पल्हेरा, अकोला, गुवा, पिपलगांव, पौनी, सर्रा, मौदा, बगडमारा, कोहका, लांजी तहसील के ग्राम टेमनी, कोचेवाही, बडगांव, दुल्हापुर, पौसेरा, देवरबेली, नेवरवाही, बेलगांव, देवलगांव, लोडामा, बहेला, ठेमा, अमेडा, मिरिया, टेकेपार, कारंजा, दहेगांव, कटंगी, रिसेवाडा, अंधियाटोला, खैरलांजी तहसील के ग्राम चिचोली, कुम्हली, मानेगांव, मोवाड, किन्ही, टेमनी, सावरी, अतरी, चुटिया, डोंगरिया, गुनई, घोटी, फुटारा, लावनी एवं लालबर्रा तहसील के ग्राम धपेरा प्रभावित होते है। बैठक में बताया गया कि बाढ आपदा नियंत्रण एवं राहत के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही सभी तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाये गए है। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतुु के पूर्व सभी संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त पुल पुलियों की मरम्मत एवं सुधार कार्य करवा ले। वर्षा के दिनों में जिन पुल पुलियों पर बाढ का पानी आ जाता है, वहॉं पर बाढ की स्थिति में पुल पार न करने संबंधी नोटिस बोर्ड या सूचना पटल अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही बाढ की स्थिति में ऐसे पुल पुलियों के दोनो ओर बेरिकेट लगाकर आवागमन को रोकने की व्यवस्था की जाए और उसके लिए स्थानीय स्तर पर कर्मचारी नियुक्त किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में वर्षा एवं बाढ की स्थिति में कहीं भी जल भराव न हो इसके लिए नालों एवं नालियों की सफाई करने एवं जल निकासी के मार्ग पर किये गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के निर्देश दिये गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि वर्षा एवं बाढ की स्थिति में कोई भी व्यक्ति जोखिम वाले स्थानों पर नहाने एवं पिकनिक आदि के लिए न जाए, इसके पुख्ता इंतजाम किये जाए। स्थानीय स्तर पर पंचायत सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक इसके लिए सतर्क एवं सतर्कता से कार्य करने कहा गया। जिले के वनक्षेत्रों में स्थित झरने आदि में कोई भी व्यक्ति नहाने न जाए इसके लिए वन विभाग को समुचित कार्यवाही करने कहा गया। अतिवर्षा की स्थिति में बडे जलाशयों से नदियों में पानी छोडे जाने की सूचना समय पर प्रभावित होने वाले ग्रामों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने कहा गया। इसके लिए कंट्रोल रूम एवं सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्?वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गए। जिससे सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान हो सके।