मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लास्ट’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। निर्देशक सुभाष के राज की इस फिल्म को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। ‘ब्लास्ट’ के बारे में मेकर्स ने खुलासा किया है कि अभिनेता अर्जुन चिदंबरम फिल्म में ‘अब्राहम’ नाम का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कहानी में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन सरजा, प्रीति मुखुनधन और अभिरामी दिखाई देंगे। अर्जुन चिदंबरम के किरदार की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दर्शक इसकी कहानी को जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण कर रही एजीएस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “ब्लास्ट की दुनिया में अब्राहम से मिलिए।” इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट और पूरी टीम को भी टैग किया गया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार ‘ब्लास्ट’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखने लायक होगी। इससे पहले फरवरी में मेकर्स ने घोषणा की थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उस समय एजीएस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक खास बिहाइंड द सीन वीडियो भी साझा किया था। वीडियो में फिल्म की पूरी टीम शूटिंग पूरी होने की खुशी मनाती नजर आई थी। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा था कि फिल्म अब पूरी तरह तैयार है और उन्हें बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें। फिल्म की एक और खास बात इसका संगीत है। मशहूर संगीत निर्देशक रवि बसरूर इस फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 30 मई 2026