- सोना 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,63,350 रुपए प्रति किलोग्राम नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी के दामों में इस हफ्ते उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार सोना 1200 रुपए से अधिक और चांदी 2600 रुपए से अधिक सस्ते हुए हैं। इस गिरावट के पीछे वैश्विक अस्थिरता और महंगाई बढ़ने की आशंकाएं मुख्य वजह मानी जा रही हैं, जिससे खरीदारों के लिए यह एक अच्छा मौका बन गया है। इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का दाम 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,58,720 रुपए था। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, यह 2,650 रुपए सस्ती होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विभिन्न कैरेट के सोने में भी नरमी आई है, 22 कैरेट सोना अब 1,43,320 और 18 कैरेट सोना 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपए देखा गया, जबकि चांदी 27 मई को 2,60,917 रुपए प्रति किलो तक गिरी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गिरावट महंगाई बढ़ने की आशंकाओं और अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की उच्च कीमतों का नतीजा है। वैश्विक अस्थिरता के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने का दाम 4,600 डॉलर और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। सतीश मोरे/30मई ---