30-May-2026
...


झाँसी (ईएमएस)। ज्यादातर महानगरों में ये देखा जा रहा है कि लोग अपनी कार में ही बार बनाकर शराब का सेवन कर रहे हैं या शराब पीकर अंधा धुंध गाड़ियां चला रहे हैं जिससे एक्सीडेंट की काफी घटनाएं हो रही है।उनके इन कृत्यो से उनकी खुद की जान एवं सड़क पर गुजरने वालों की जान आफत में आती है। इन्हीं सब को देखकर झांसी प्रशासन अब सख़्ती के मोड में आ गया है। अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। अक्सर यह देखा गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले शाम होते ही रात तक गुजरते रहते हैं और एक्सीडेंट का कारण बनते हैं। इन्हीं सब को देखते हुए यातायात निदेशालय सख़्ती करने जा रहा है।अब सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलेगा यह अभियान रात 8:00 बजे से 11 बजे तक चलेगा। अभियान भीड भाड़ वाले बाजारों मुख्य मार्गो व टोल प्लाजा के पास चलाया जाएगा। इनको रोकने के लिए बैरिकेड लगाकर ड्राइवर के शारीरिक लक्षणों की जांच की जाएगी। जांच में तीन से 100 ग्राम तक शराब के सेवन पर कार्रवाई होगी टेस्ट देने से मना करने पर पुलिस ब्लड की जांच कराएगी। शराब के नशे में होने पर पुलिस ऑन द स्पॉट हिरासत में लेगी ड्राइवर के नशे में होने पर गाड़ी जप्त कर चालक को पुलिस उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। पहली बार नशे में मिले तो ₹10000 का चालान होगा और दूसरी बार नशे पर मिलने पर ₹15000 का चालान किया जाएगा। झांसी यातायात पुलिस ने मई में 6 दिन में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभी तक अभियान चलाया इनमें से 9 व 10 मई के अभियान में 99 चालान करते हुए 9.42लाख जुरमाना किया गया। इसी प्रकार 16-17 मई के अभियान में लगभग 7:30 लाख का जुर्माना एवं 23 एवं 24 मई को चले अभियान में 73 चालान नशे में वाहन चलाने वालों के किए गए इन पर लगभग 7:30 लाख रुपए का जुर्माना किया गया इस प्रकार मई माह में अभी तक 264 चालान किए गए और उन पर लगभग 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। नशे में वाहन चलाने वालों को बिना वारंट गिरफ्तारी मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 203(4) की मदद ली जाएगी।नशे के हालात में यदि वाहन चालक पाया जाता है तो पुलिस उसे बिना वारंट के हिरासत में लेकर जेल तक भेज सकती है। इस बारे में मुकेश कुमार यातायात निरीक्षक झांसी का कहना है कि नशे में वाहन चलाना खुद की जान से खिलवाड़ करना है।जिले में अब लगातार नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो भी ड्राइवर अधिक नशे में मिलेगा उसे तुरंत हिरासत में लिया जाएगातथा उसके परिजनों अथवा वाहन मालिक को बुलाया जाएगा और उसके सुपर्द नशेड़ी ड्राइवर को किया जाएगा। यदि जांच के दौरान अधिक नशा पाया गया तो ड्राइवर को अगले दिन लापरवाही से गाड़ी चलाने व नशा करने के आरोप में जेल भी भेजा जाएगा। - 30मई /ईएमएस