30-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑरेंज अलर्ट के बीच दिल्ली में बादलों की आवाजाही तो दिन भर चली, लेकिन वर्षा का इंतजार दिन भर होता रहा। शाम को पालम सहित कहीं कहीं जरूर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके बावजूद शुक्रवार को दिल्ली में पिछले 21 दिनों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर तो पिछले 48 घंटों में तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस तक की खासी गिरावट देखी गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आठ मई के बाद सबसे कम है। इन 21 दिनों के दौरान लंबे समय तक चली लू के कारण यह लगातार बढ़ता रहा और 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में भारी गिरावट आई है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज हुआ था। शुक्रवार को 7.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रिज में तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो 45.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। - नई दिल्ली/ईएमएस/30/ मई/2026