30-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। अब ऐसा स्मार्ट पहनने योग्य हेल्थ डिवाइस (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पान्स सर्विसेज इकोसिस्टम) आ गया है, जिसे पहनने वाले उपयोगकर्ता को अगर कोई स्वास्थ्य आपात स्थिति आती है तो यह (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पान्स सर्विसेज इकोसिस्टम) सीधे अस्पताल के इमरजेंसी सिस्टम को अलर्ट भेज देगा। हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड एसओएस डिवाइस किसने लांच किया? शुक्रवार को इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर (आईएसआईसी) ने डाक्टर रिंग के साथ मिलकर हाॅस्पिटल-इंटीग्रेटेड पहनने योग्य एसओएस इमरजेंसी रिस्पांस डिवाइस लाॅन्च किया है। दावा किया गया कि यह अपनी तरह का देश का पहला मामला है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/ मई/2026