राष्ट्रीय
30-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा गांधीग्राम और प्रयागराज के बीच विशेष किराये पर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04112/04111 गांधीग्राम–प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (28 फेरे) ट्रेन संख्या 04112 गांधीग्राम – प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से 17:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज–गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15:30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चांदखेड़ा रोड, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, सुमेरपुर जवाई बाँध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में द्वितीय सामान्य श्रेणी, स्लीपर एवं एसी-3 टियर श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 04112 की बुकिंग 30 मई, 2026 से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/30 मई