राष्ट्रीय
30-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होने वाले आईपीएल (आईपीएल) महाफाइनल मैच को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो विशेष एसी सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन 31 मई और 1 जून को विशेष किराये के साथ किया जाएगा। पूरी तरह वातानुकूलित इन ट्रेनों से मुंबई और गुजरात के क्रिकेट प्रशंसकों को मैच देखने के लिए आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। मैच के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और भारी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 31 मई और 1 जून 2026 को इन विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। इससे फाइनल मैच के टिकट धारक प्रशंसक समय पर स्टेडियम पहुंच सकेंगे और मैच समाप्त होने के बाद आसानी से अपने गंतव्य तक लौट सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनों का संचालन स्पेशल फेयर के तहत किया जाएगा। ये ट्रेनें पूरी तरह एयर कंडीशंड (एसी) और सुपरफास्ट श्रेणी की होंगी, जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में भी आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सतीश/30 मई