क्षेत्रीय
30-May-2026
...


- गोविंदपुरा फैक्ट्री में लगीआग कई घंटो की मशक्क्त के बाद आई काबू में भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही फायर फायटरो ने दमकलो की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़े हादसे होने से टल गये। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट और अन्य तकनीकी कारणों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। - गोविंदपुरा प्लाईवुड फैक्ट्री में आग ने मचाया तांडव जानकारी के अनुसार पहली घटना में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुभम एंटरप्राइजेस फैक्ट्री के गोदाम में में हुई यहॉ अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना शनिवार तड़के करीब 3.45 बजे की है। सूचना मिलने पर गांधीनगर, गोविंदपुरा, कोलार, बैरागढ़, फतेहगढ़, आईएसबीटी, कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकलें और पानी के टैंकर पहुंचे। इससे पहले फैक्ट्री में रखी कई टन लकड़ी, केमिकल, थ्रिनर आदि आग की चपेट में आ गए जिससे आग ज्यादा भड़क गई। सूचना मिलने पर पहुचीं नगर निगम की दमकलों ने बिल्डिंग के स्ट्रक्चर को तोड़कर जैसे-तैसे सुबह 9 तक आग पर काबू पाया। आग का विकराल रुप देखते हुए आग अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। आग बुझाने में करीब 100 टैंकर पानी लग गया। हालांकि, शनिवार दोपहर तक आग सुलगती रही। लकड़ी और केमिकल में आग भभकती रहने के चलते यहॉ दमकलें तैनात की गई हैं। - लकड़ी का सामान किया जाता था तैयार जानकारी के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी, उसमें काफी बड़े स्तर पर प्लाईवुड, लकड़ी के दरवाजे और ब्लैक बोर्ड बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में कई टन लकड़ी का सामान भरा हुआ था। वहीं, उसमें काम आने वाले केमिकल, थ्रिनर भी रखा था। इसलिए पानी डालने के बाद भी आग काबू में नहीं आ पा रही थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार गोदाम में रखी लाखों रुपए की लकड़ी जलकर नष्ट हो गई। - कपड़े के शो-रुम में लगी आग वहीं नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन धाम के पास एक कपड़े के शोरूम में शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे आग लग गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ने तत्काल ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। बताया गया है की आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे कपड़े और अन्य कीमती सामान जल गया। उधर आग लगने की तीसरी घटना शाहपुरा स्थित शैतान सिंह पाल चौराहे के पास हुई यहॉ एक डीपी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि डीपी के समीप रखे कचरे में आग लगने के बाद यह आग पास के बिजली के पोल और उससे जुड़े उपकरणों तक पहुंच गई, इसे तुरंत बुझाया गया। जुनेद / 30 मई