क्षेत्रीय
30-May-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l जिला चिकित्सालय के सभागार में शनिवार को श्रम विभाग द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग के इंस्पेक्टर मनोज चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में विभिन्न ठेका कंपनियों के माध्यम से पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। श्रम इंस्पेक्टर ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इस योजना से जुड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रत्येक माह सैलरी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं ज्वाइनिंग लेटर भी कर्मचारियों को संबंधित ठेका कंपनियों द्वारा शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कर्मचारियों के हित में अपनी बात रखी। इस अवसर पर आर.एम.ओ डॉ. अमित कोली सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे। - क्या है प्रधानमंत्री मानधन योजना इस योजना में 18 से 40 वर्ष आयु के कर्मचारी शामिल हो सकते है। योजना के तहत प्रतिमाह कर्मचारियों के एकाउंट से 55 से 200 रूपये तक राशि काटी जाएगी। इत्तनी ही राशि सरकार द्वारा जमा की जाएगी। कर्मचारियों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन चालू होगी। यह पेंशन उस समय की परिस्थिति को देखकर सरकार द्वारा तय की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी का बैंक एकाउंट नंबर, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक एकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य रहेगा।-निखिल/राजगढ़/30/5/2026