राज्य
30-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत बनवार तिराहे के पास एक बिना नंबर की बाईक ने एक साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल चालक रोड किनारे नीचे गिरकर घायल हो गया| वहीं बाईक चालक भी गिर गया और मौके पर अपनी बाईक छोड़कर वहां से भाग गया| पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार वार्ड पाटन निवासी 38 वर्षीय कपड़ा व्यापारी सपन सिंघई जैन गत शाम अपनी साईकिल से पाटन कटंगी रोड पर साईकलिंग कर रहा था| शाम लगभग 7 बजे जैसे ही वह अपनी साईकिल से बनवार तिराहे के पास पहुंचा तभी बिना नम्बर की हीरो होण्डा बाईक के चालक ने पीछे उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह रोड किनारे गिर गया और उसे कमर, हाथ, गदेली में चोटें आ गई, वहीं टक्कर मारने वाला बाईक चालक भी गिर गया जो अपनी बाईक छोड़कर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 30 मई 2026/ 05.44