राज्य
30-May-2026


भोपाल (ईएमएस)। रेलवे संरक्षा एवं अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्यों के अंतर्गत भोपाल मंडल के बरखेड़ा-ओबेदुल्लागंज सेक्शन की मिड लाइन में स्थित समपार फाटक क्रमांक 238्र (किमी 795/04-06) पर पीक्यूआरएस मशीन द्वारा ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान उक्त समपार फाटक को सड़क यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार समपार फाटक क्रमांक 238्र को दिनांक 01 जून 2026 को प्रात: 08:00 बजे से 05 जून 2026 को सायं 06:00 बजे तक कुल 5 दिनों के लिए सड़क यातायात हेतु पूर्णत: बंद रखा जाएगा। रेलवे द्वारा यह कार्य रेल पथ की गुणवत्ता, संरक्षा तथा सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य अवधि के दौरान समपार फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। रेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी प्रकार की असुविधा से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आशीष पाराशर/ईएमएस/30/05/2026