क्षेत्रीय
30-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत के त्वरित निराकरण के तहत तात्यापारा वार्ड स्थित हाण्डी तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर तालाब को जलकुंभी से मुक्त कराया। अभियान के दौरान लगभग 15 सफाई मित्रों की टीम ने तालाब से जलकुंभी निकालकर उसका तत्काल निस्तारण किया। यह अभियान जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य तालाब की स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तालाब के आसपास जनजागरूकता अभियान भी चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से तालाब में कचरा एवं गंदगी न डालने तथा अपने वार्ड और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। नगर निगम ने कहा कि सार्वजनिक जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/30 मई 2026