क्षेत्रीय
30-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) /मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से मुरैना यूथ अकादमी संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस 2026 के तहत जन समुदाय जन जागरूकता हेतु साप्ताहिक जागरूकता गतिविधियों अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। वहीं रूई की मंडी में विभिन्न गांव से आने वाले श्रमिकों को तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं किए जाने हेतु समझाइए दी गई। नशे के रूप में किसी प्रकार भी प्रकार का नशा न किए जाने हेतु संकल्प कराया गया। इस अवसर पर मुरैना यूथ अकादमी संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।