जबलपुर (ईएमएस)। हाल ही में इंदौर में मध्य प्रदेश राज्य स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम इंदौर में किया गया, इस प्रतियोगिता में जबलपुर के मिशन हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया| इस प्रतियोगिता में धनुश्री जाटव ने सबजूनियर वर्ग में स्ट्रॉंग वुमेन का खिताब जीता, सीमा मिश्रा मास्टर 2 में स्वर्ण पदक, राजा बाबू बाबरिया ने मास्टर में रजत पदक, बादल ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, आस्था कोरी स्वर्ण पदक और जूनियर स्ट्रॉंग वुमेन, प्रांजल निगम स्वर्ण पदक और रजत पदक और जूनियर स्ट्रॉंग मेन , अमित झा स्वर्ण पदक, सुशील कुमार मिश्रा स्वर्ण पदक, हिमांशु पटेल स्वर्ण पदक, सरस्वती स्वर्ण पदक, मोही गुप्ता स्वर्ण पदक, सोनू रेकवार रजत पदक जीता| इनकी इस उपलब्धि पर आलोक मिश्रा, रॉबर्ट मार्टिन, तजिन्द्र सिंह टीटू, लॉरेंस मार्टिन, दिनेश राव, सुनील पटेल, दीनू स्वामी,अनूप शर्मा, खूबचंद मलगानी, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, तेजभान सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बधाई दी हैं| सुनील साहू / मोनिका / 30 मई 2026/ 05.56