क्षेत्रीय
30-May-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। अपर कलेक्टर डीएन सिंह द्वारा जिला स्तर पर ई-विकास पोर्टल से ई-टोकन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ई-दक्ष केन्द्र कक्ष क्रमांक 112 कलेक्टर कार्यालय अशोकनगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के लिए असिस्टेंट टेक्नोलोजी मैनेजर (आत्मा) चन्द्रकांत तिवारी मोबाइल नम्बर 8965853999 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निरपाल सिंह पवार लीड ट्रेनर मोबाइल नम्बर 8109861563 तथा हिमांशू यादव असिस्टेंट टेक्नोलोजी मैनेजर (आत्मा) मुंगावली की डयूटी लगाई गई है। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 30 मई 2026