राज्य
30-May-2026


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना अतरौली क्षेत्र में 24 मई को हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर मृत हुए दो इनामी अभियुक्तों के प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के उपरांत अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अलीगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए 50-50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मोमीन पुत्र जान मोहम्मद निवासी बुलन्दशहर और रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना पुत्र इम्तयाज निवासी हापुड़ को उपचार के लिए सीएचसी अतरौली ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 30 मई 2026