राज्य
30-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, सर्विस रोड से सोडे की गाड़ी आदि को हटवाया तथा नाली पर अवैध रूप से बनें चबूतरों को तोड़ा साथ ही दुर्गेश विहार क्षेत्र से तगाड़ी, फावड़े, चेली आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को होशंगाबाद रोड आहूजा पैलेस, छान, सागर सेम, कटारा स्प्रींग वेली, अमलतास चौराहा, काकड़ा होम्स अयोध्या बायपास, अयोध्या थाने के पास, दुर्गेश विहार, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, प्रगति नगर, परिहार चौराहा, खुशीपुरा, करोंद 80 फीट रोड, करोंद जैन कालोनी, सिंधी कालोनी, भोपाल टॉकीज, चौक मार्केट, एम.पी. नगर जोन-1,2, बिट्ठल मार्केट, 12 नंबर बस स्टाप, बसंल हास्पिटल, एम.एल.ए क्वार्टर, जवाहर चौक, डिपो चौराहा, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए होशंगाबाद रोड आहूजा पैलेस क्षेत्र में 06 मकानों के सामने नाली पर अवैध रूप से बनें रैम्प, अशोका गार्डन प्रगति नगर एवं करोद स्थित जैन कालोनी में नाली पर अवैध रूप से बनें चबूतरों को तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने खुशीपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 शेड, छान क्षेत्र में 10 मकानों के आगे अवैध रूप से बनीं बागड़, डिपों चौराहा क्षेत्र से नारियल व फल के ठेले एवं सोडे की गाड़ी को हटवाया। निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि को हटाने की कार्यवाही की। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने 01 तगाड़ी, 03 फावड़े, 01 चेली आदि जप्त करने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 30 मई, 2026