राज्य
30-May-2026


भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने अनूपपुर जिले के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हरि प्रसाद पाल / 30 मई, 2026