अंतर्राष्ट्रीय
30-May-2026


वॉशिंगटन(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले महीने 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह पूरी तरह फिट हैं। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की नई मेडिकल रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की है। 3 पन्नों की इस रिपोर्ट में उनकी सेहत को बेहतरीन बताया गया है। ट्रम्प की मानसिक क्षमता की जांच के लिए मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट (एमओसीए) टेस्ट भी कराया गया। यह करीब 10 मिनट का टेस्ट होता है, जिससे डिमेंशिया, अल्जाइमर या दूसरी मानसिक समस्याओं के संकेतों का पता लगाया जाता है। ट्रम्प को इस टेस्ट में 30 में से पूरे 30 अंक मिले।व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन पी. बारबाबेला ने बताया कि राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाने के लिए ट्रम्प पूरी तरह फिट हैं। उनकी दिले, फेफड़े, दिमाग और शरीर बहुत मजबूत है। ट्रम्प की ‘कार्डियक एज’ यानी दिल की वास्तविक उम्र उनकी असली उम्र से 14 साल कम है। विनोद उपाध्याय / 30 मई, 2026