ग्वालियर ( ईएमएस ) । जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। आज दूसरे राउण्ड के अंतिम चार मैच खेले गये, इसके साथ ही तीसरा राउण्ड शुरू कर 2 मैच खेले गये। दूसरे राउण्ड के अंतिम चार मैचों में पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एच एवं टीम 60/जे के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/बी एवं टीम 29/डी के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 एवं वार्ड क्रमांक 57 की टीम 56/एस एवं टीम 57/एच के मध्य खेला गया। चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 29 एवं वार्ड 30 की टीम 29/आई एवं टीम 30/बी के मध्य खेला गया। तीसरे राउण्ड का पहला मैच सायं 7:30 बजे वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/जे एवं टीम 57/ई के मध्य एवं दूसरा मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/बी एवं टीम 45/एन के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एच एवं टीम 60/जे के मध्य खेला गया। टीम 60/एच ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 116 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/जे ने 8 ओवर में 66 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच रवि यादव को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/बी एवं टीम 29/डी के मध्य खेला गया। टीम 29/डी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 36 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 29/बी 3 ओवर 4 बाॅल में 41 बनाये और मैच में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मीत शर्मा को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 56 एवं वार्ड क्रमांक 57 की टीम 56/एस एवं टीम 57/एच के मध्य खेला गया। टीम 56/एस ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 57/एच ने 8 ओवर में 106 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/एस 7 ओवर 4 बाॅल में सिर्फ 24 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और हार का सामना करना पडा। मैन ऑफ द मैच निहाल को मिला।