सीहोर क्लब ने आरएसआई को 3-1 से हराया सीहोर, (ईएमएस)। शहर के चर्च मैदान जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार की शाम को एक मैच खेला गया, इस मुकाबले में सीहोर क्लब ने आरएसआई को 3-1 से हराया। इसके अलावा निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के दौरान सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज अहिरवार, आनंद उपाध्याय आदि ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम को खेले गए मुकाबले में सीहोर क्लब की टीम ने आरएसआई को 3-1 से हराया। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से युवराज, आदित्य, पुष्प ने 1-1 गोल किया। वहीं एक मात्र गोल आरएसआई की ओर से धु्रव ने किया। ईएमएस/विमल जैन / 30 मई 2026