सीरोंज (ईएमएस)! मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कहा है की विधायक जी, क्या सिरोंज वासियों को यह भी बताएंगे कि प्रदेश से लेकर सिरोंज विधानसभा की सिरोंज नगर पालिका में किस की सरकार है और आप किस पार्टी के नेता के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं,जब जनता की समस्याओं को सुनने वाली सरकार ही सो जाए, तब सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधियों को ही गंदगी में उतरकर आवाज उठानी पड़े, तो यह बात अजीबो–गरीब और हास्यास्पद लगती है। क्या आप बताएंगे स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सरकार का करोड़ों अरबों रुपए का बजट कहां और किसकी जेब में जा रहा है। जहां नगर पालिका में सफाई व्यवस्था चरमरा जाए, शहर गंदगी से भर जाए और क्षेत्र की जनता परेशान होकर त्राहि त्राहि करे — यह केवल नगर पालिका की नाकामी ही नहीं, बल्कि यह पूरे शासन-प्रशासनतंत्र की विफलता का जीवंत प्रमाण है। जहां एक और सिरोंज की बात की जाए तो वहां आपके ही नेतृत्व काम हो रहा है और आपको ही गंदगी के बीच बैठकर विरोध करना पड़े, तो समझ लीजिए कि सरकार के दावों की चमक सिर्फ पोस्टरों, विज्ञापनों और झूठी वाहवाही तक सीमित है, ज़मीनी हकीकत पूरी तरह बदहाल और विपरीत है। क्या सरकार सिर्फ भाषणों और प्रचार तक सीमित रह गई है? जनता जवाब मांग रही। ईएमएस/ सलमान खान/ 30 मई 2026