क्षेत्रीय
30-May-2026
...


सिरोंज (ईएमएस)। पुलिस के लिए गौरव एवं हर्ष का अवसर रहा, जब जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों में पदस्थ 15 आरक्षकों को उनकी वरिष्ठता, सेवा अनुभव एवं विभागीय पात्रता के आधार पर प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) पद का दायित्व सौंपा गया। यह पदोन्नति उनकी वर्षों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा, मेहनत एवं समर्पण का सम्मान है तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की जानकारी इस प्रकार हैं—* बैच नं. 27 – रामशंकर कुशवाह बैच नं. 194 – शैलेन्द्र सिंह भदौरिया बैच नं. 320 – मलखान सिंह ठाकुर बैच नं. 531 – दीपक ठाकरे बैच नं. 308 – ममता लोधी बैच नं. 589 – हेमन्त कुमार नायक बैच नं. 65 – नंदराम अहिरवार बैच नं. 384 – जय कुमार श्रीवास्तव बैच नं. 474 – कृष्ण कुमार मिश्रा बैच नं. 396 – सुरेन्द्र सिंह बैच नं. 242 – महेश कुमार भील बैच नं. 423 – अखिलेश शुक्ला बैच नं. 449 – अरविन्द पाठक बैच नं. 619 – कमल सिंह रघुवंशी बैच नं. 790 – भूपेन्द्र शर्मा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई। श्री काशवानी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। विदिशा पुलिस परिवार में पदोन्नति के ऐसे अवसर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। ईएमएस/मोहने/ 30 जून 2026