क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में गाडरवारा तहसील के ग्राम खुरशुरू में शासकीय रास्ता और शमशान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही राजस्व विभाग के अमले के द्वारा की गई। ग्राम खुरशुरू के शासकीय रास्ते पर अवैध रूप से अतिरिक्त दीवाल एवं शौचालय बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाकर रास्ता खाली करवाया गया। इसके अलावा ग्राम में स्थित शमशान की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुश्री चंदन तिवारी सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद थे। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 30 मई 2026