क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिए के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को खनिज विभाग द्वारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर वाहन को पुलिस चौकी बरमान की अभिरक्षा में रखा गया है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 30 मई 2026