राज्य
31-May-2026
...


फरार 191 आरोपियों पर कसा शिकंजा जबलपुर (ईएमएस)। जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात पुलिस ने व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान 191 वारंटी गिरफ्तार किये गये. कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने फरार आरोपियों, निगरानीशुदा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और वारंटियों की तलाश में दबिश दी। जिलाबदर किए गए व्यक्तियों के घरों की भी जांच की गई। अभियान में 105 गैर मियादी, 54 गिरफ्तारी और 32 जमानती वारंट तामील किए गये। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. इस तरह कुल 191 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बल को दिए गए विशेष निर्देश... कांबिंग गश्त शुरू होने से पहले एएसपी सिटी ने अधिकारियों और पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। अस्पताल आने-जाने वाले लोगों सहित आवश्यक कार्य से निकले नागरिकों से सामान्य पूछताछ के बाद उन्हें तत्काल जाने दिया जाए। सुनील /शहबाज / 31 मई 2026/ 07.00