राज्य
31-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को फील्ड कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एम पी ट्रांसको के विभिन्न फील्ड कार्यालयों मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को गौरझामर–देवरी(सागर) अति उच्च दाब वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग कार्य स्थल पर फील्ड ट्रेनिंग कराई गई। लगभग 45 डिग्री तापमान में नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (ईआरएस) टावर के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु इंजीनियरों को ईआरएस टावर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा आपात परिस्थितियों में इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक्स्ट्रा हाई टेंशन मेंटेनेंस संभाग दमोह के सहायक अभियंता एम. ए. बेग ने फील्ड पर ट्रेनी इंजीनियरों को एमपी ट्रांसको के “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य के अनुरूप सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। सुनील /शहबाज / 31 मई 2026/ 07.00