तीन हाइवा रेत नर्मदा में प्रवाहित जबलपुर (ईएमएस)। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को नर्मदा नदी किनारे अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बहोरीपार में शासकीय भूमि पर जमा की गई करीब तीन हाइवा रेत को जब्त कर उसका विनिष्टीकरण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से रेत को वापस नदी में प्रवाहित कर दिया गया। कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयक मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप तिवारी और थाना प्रभारी नीलेश दोहरे सहित राजस्व एवं पुलिस अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने ग्राम कोटवार, सरपंच और पंचों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कराया तथा अवैध रूप से भंडारित रेत को हटाकर नियमानुसार कार्रवाई पूरी की। सुनील /शहबाज / 31 मई 2026/ 07.00